{"_id":"4a51aee5cff578031bd0ee04881a205b","slug":"two-so-a-garrison-lainhajir-charge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो एसओ, एक चौकी इंचार्ज लाइनहाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो एसओ, एक चौकी इंचार्ज लाइनहाजिर
Pilibhit
Updated Tue, 28 Jul 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना माधोटांडा के गांव शाहगढ़ में दो समुदायों के बीच हुए बवाल में आखिरकार एसओ व चौकी इंचार्ज शाहगढ़ पर गाज गिर गई। एसपी ने एसओ राजेंद्र सिंह व चौकी प्रभारी रघुवर दयाल सिंह यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। उधर विवेचनाओं में लापरवाही आदि बरतने पर एसओ अमरिया को भी अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। एसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम प्रभारी रेहान खान को एसओ बनाया है।
गांव शाहगढ़ में मदरसे में नमाज को लेकर ईद वाले दिन से ही विवाद चल रहा था। पांच दिन पूर्व पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। हालात बिगड़ने की आशंका पर एएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसडीएम भी फोर्स के साथ बातचीत करने पहुंचे। इसी बीच पीछे से भीड़ भी मदरसे पर पहुंच गई और एकत्र लोगों पर पथराव शुरू कर दिया था। करीब आधा घंटे समझाने के बाद भी जब उपद्रवी नहीं मानें तो पुलिस ने लाठियां फटकारी और रबर बुलेट का प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा था। पथराव व फायरिंग में दो पुलिसकर्मियों समेत आठ लोग घायल हो गए थे। एएसपी ने पूरे मामले की जांच एएसपी को सौंपी थी। एसपी जेके शाही ने बताया कि जांच में पाया गया कि एसओ को विवाद की जानकारी घटना से दो दिन पहले से थी, लेकिन उन्होंने विवाद निस्तारित कराने के प्रयास नहीं किए और न ही अधिकारियों को इसकी सूचना दी। जिस पर एसओ राजेंद्र सिंह व चौकी प्रभारी शाहगढ़ रघुवीर सिंह यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके स्थान पर एसओ सेहरामऊ उत्तरी विवेक त्रिवेदी को इसी पद पर थाना माधोटांडा भेजा है। जबकि थाना बरखेड़ा के दरोगा पान सिंह को चौकी प्रभारी बनाया है। सेहरामऊ उत्तरी में अभी किसी को तैनात नहीं किया गया है। थाना अमरिया एसओ शमशाद को विवेचनाओं आदि के निपटारे में लापरवाही बरतने के आरोपों में लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम प्रभारी रेहान खान को भेजा है। बता दें कि रेहान खान इससे पूर्व भी अमरिया एसओ रह चुके हैं।
कोर्ट मोहर्रिर निलंबित
कोर्ट मोहर्रिर की अभिरक्षा से न्यायकक्ष से फरार हुए जानलेवा हमले के आरोपी बालिस्टर के मामले में एसपी ने कोर्ट मोहर्रिर चंद्रसेन को निलंबित कर दिया है। कोतवाली दियोरिया के गांव आमडांडा निवासी बालिस्टर जानलेवा हमले के मामले में आरोपी था। 24 जुलाई को अपर सत्र न्यायाधीश शिवमणि शुक्ला ने दोषी ठहराते हुए उसे कोर्ट मोहर्रिर चंद्रसेन की अभिरक्षा में दिया था, जो न्यायकक्ष की लॉकअप से फरार हो गया था। अपर सत्र न्यायाधीश शिवमणि शुक्ल के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट मोहर्रिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। एसपी जेके शाही ने बताया कि आरोपी कोर्ट मोहर्रिर को निलंबित कर दिया गया है।