फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   two person arrest

जीआरपी ने नौ किलो डोडा समेत दो दबोचे

Mon, 11 May 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Mon, 11 May 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
एसपी रेलवे के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ को अभियान चलाया जा रहा है। रविवार रात भी पीलीभीत व लखीमपुर जीआरपी द्वारा अभियान चलाया गया। एसओ जीआरपी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मैलानी से रवाना हुई मरुधर एक्सप्रेस में दो संदिग्ध दिखे। जब उन्हें आवाज दी गई तो दोनों आउटर के समीप ट्रेन पहुंचते ही भागने लगे। इस पर जीआरपी ने भाग रहे दोनों युवकों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान एक युवक ने अपना नाम रामरक्षपाल निवासी बिलसंडा व दूसरे ने खुद को नूर मोहम्मद निवासी मोहल्ला ढका, पूरनपुर बताया। उन्होंने बताया कि तलाशी के रक्षपाल के पास से पांच किलो डोडा चूर्ण व नूरमोहम्मद के पास से चार किलो डोडा चूर्ण बरामद हुआ है। एक मोबाइल व 2500 रुपये की नकदी भी बरामद  हुई है। एसओ ने बताया कि 11 फरवरी को माला रेलवे स्टेशन के समीप कंजाहरैया निवासी जसवीर सिंह ज्वैलरी, मोबाइल आदि सामान चोरी हो गया था। पूछताछ के दौरान दोनों ने इस घटना में भी शामिल होने की बात कही है। बरामद मोबाइल जसवीर का होना बताया जा रहा है। उन्हाेंने बताया कि दोनों का चालान कर कोर्ट भेजा गया। कोर्ट ने  दोनों आरोपियों को जेल भेजा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed