{"_id":"58f8b2964f1c1bf158470ce0","slug":"two-people-die-from-heavy-vehicle-collision-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर भारी वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर भारी वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Thu, 20 Apr 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा के पतरसिया और जहानाबाद के सरदार नगर के पास हुईं दुर्घटनाएं
हाईवे पर दो अलग-अलग जगह हुए हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। एक हादसे में बाइक सवार युवक शादी में शामिल होने जा रहे थे, जबकि दूसरे में शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। इन दोनों हादसों में बाइक चलाने वाले हेलमेट नहीं पहने थे।
हादसा एक
बहनोई की मौत, दो सगे भाई घायल
बरखेड़ा। दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के नौगवां नवीनगर निवासी 22 वर्षीय दिनेश वर्मा पुत्र नन्हेंलाल बुधवार शाम बीसलपुर एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। साथ में उनके साले बरखेड़ा इलाके के सहपुरा निवासी 32 वर्षीय हुकुम चंद व 23 साल का रमेश भी थे। वहां से रात करीब 11.30 बजे बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। बाइक दिनेश चला रहे थे। बीसलपुर-बरखेड़ा रोड पर पतरसिया गांव के पास पहुंचने पर उनकी बाइक में किसी भारी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। जहां चिकित्सकों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि हुकुम सिंह व रमेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार वाले भी पहुंच गए। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दिनेश की शादी सात साल पहले मंगोदेवी से हुई थी। उनके दो पुत्र आदित्य व निर्मल हैं। अचानक मौत की खबर मिलने से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
हादसा दो :
बारात में जा रहे बाइक सवार एक की मौत, दूसरा घायल
जहानाबाद। माधवपुर (अमरिया) के रहने वाले 20 वर्षीय उमेश पुत्र ननकूलाल उत्तराखंड के सिडकुल की फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। बुधवार रात गांव के ही संतोष पुत्र धर्मसेवक के साथ शादी समारोह में शामिल होने नवादाकंजा गांव में हेमराज के घर जा रहे थे। बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर सरदार नगर के पास पहुंचने पर उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें उमेश की मौके पर मौत हो गई और संतोष गंभीर रुप से घायल हो गया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। घायल संतोष को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। उमेश कुमार तीन भाईयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। उसके घर में दो भाई सोमपाल, सुरेश और चार बहनें लक्ष्मीदेवी, गीता, नीरज देवी और लीलावती हैं।
रोलर से कुचली मजदूरों की साइकिलें
बीसलपुर। बरेली रोड के भड़रिया मोड़ सड़क मरम्मत कार्य चल रहा है। गुरुवार को रोलर की चपेट में आकर निर्माण कार्य में ही लगे मजदूर विनोद और नन्हेंलाल की साइकिलें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। दोनों मजदूर जिला बरेली के गांव डभौरा के निवासी हैं। इस पर दोनों मजदूरों और रोलर चालक ओमपाल में काफी नोक झोक हुई। रोलर चालक ने मजदूरों को साइकिलों की कीमत देने को कहा, तब मामला शांत हुआ।