फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two arrested in killing animals Guvanshiy four absconding

गौवंशीय पशु की हत्या में दो गिरफ्तार, चार फरार

Sun, 23 Oct 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 23 Oct 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर करोड़ चौकी पुलिस ने पंडरी गांव में एक मकान में दबिश देकर दो लोगों को गौवंशीय पशु की हत्या करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। जबकि पकड़े गए आरोपियों के चार साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने मौके से 50 किलोग्राम गोमांस और औजार बरामद किए है। छापेमारी के चलते गांव में हड़कंप मचा रहा। 
विज्ञापन

शनिवार को बरखेड़ा पुलिस को सूचना मिली कि पंडरी गांव में जावेद के मकान में गौवंशीय पशु की हत्या की जा रही है। इस पर करोड़ चौकी प्रभारी मनोज सागर ने पुलिस टीम के साथ बताए गए मकान में दबिश दी। जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपी खमरिया गांव निवासी वशीर कुरैशी और आशिफ को मौके से पकड़ा। जबकि चार आरोपी खमरिया निवासी अपुआ, पंडरी निवासी परवेज, शारिक और जावेद भाग गए। मौके से पुलिस ने कुल्हाड़ी, आरी आदि औजार और 50 किलोग्राम बरामद किया। चौकी प्रभारी करोड़ मनोज सागर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। फरार की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है, जल्द गिरफ्तार किया 
विज्ञापन

मांस बिक्री कर रहे तीन लोग गिरफ्तार
पूरनपुर। गौवंशीय पशु का मांस बिक्री कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से अस्सी किलोग्राम मांस, बिक्री के उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि मोहल्ला रजागंज में गौवंशीय पशु के मांस की बिक्री की सूचना पर पुलिस टीम को भेजा गया। टीम ने छापा मारकर गाय के मांस की बिक्री कर रहे शेरपुरकलां निवासी जीशान, नगर के मोहल्ला रजागंज निवासी अशरफ और उसके सगे भाई इस्लामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से अस्सी किलोग्राम मांस, मांस बिक्री के उपकरण बरामद हुए। पशु चिकित्साधिकारी ने मांस की जांच कराई गई। चिकित्सक ने जांच को सैंपल लिया है। जिसे प्रयोगशाला भेजा  जाएगा। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed