फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Try to reach through surveillance murder

सर्विलांस के जरिये हत्यारोपी तक पहुंचने की कोशिश

Sat, 18 Feb 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 18 Feb 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने के लिए सर्विलांस का सहारा लिया है। पुलिस को कुछ संदिग्ध नंबर मिले हैं, जिनके जरिये आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में है। बिलसंडा के ईसापुर गांव निवासी मजदूर महेशपाल के पांच वर्षीय बेटे गौरव की बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम परेवा अनूप ननिहाल में हत्या कर दी गई थी। बच्चे के नाना ने अपने एक रिश्तेदार पर हत्या करने का शक जताया है। घटना का कारण शराब पीकर घर आने से मना करने पर हुई रंजिश बताई जा रही है। जबकि पुलिस बच्चे से कुकर्म की आशंका जता रही है। पुलिस सर्विलांश की मदद से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश में है। सीडीआर निकलवाने पर पुलिस को पता चला है कि घटना से डेढ़ घंटे पहले से संदिग्ध आरोपी का मोबाइल स्विच ऑफ था। इससे पुलिस का मानना है कि बच्चे की हत्या पूरी योजना बनाकर की गई थी। बरखेड़ा इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि सीडीआर निकलवाने पर कुछ मोबाइल नंबर मिले हैं, जिन पर किया गया है। पूरा नाम, पता स्पष्ट होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed