फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   truck caught

ट्रक, तस्कर सहित 35 पशु पकड़े

Sat, 27 Jun 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Sat, 27 Jun 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
truck caught
घटना-1
विज्ञापन

प्रतिबंधित पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा
जहानाबाद। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रक से प्रतिबंधित पशु रिछा की ओर जा रहे हैं। इस पर एसओ के निर्देश पर उपनिरीक्षक जीतलाल सरोज और शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कांस्टेबिल दीपक राणा और रेहान खां के साथ चेकिंग शुरू की। इस दौरान जहानाबाद रिछा मार्ग पर एक ट्रक रिछा की ओर जाता दिखाई दिया। पुलिस के रोकने पर चालक ने ट्रक को दौड़ा दिया। पीछा करने पर चालक ने ट्रक रंपुरा मिश्र गांव की ओर मोड़ दिया, लेकिन एक्सिल टूटने के कारण ट्रक रुक गया और चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर तलाशी ली, जिसमें कुल 22 प्रतिबंधित पशु बरामद हुए। इसमें तीन की मौत हो चुकी थी। मृत पशुओं को दफन कराकर पुलिस ने जीवित पशुओं को गौशाला भेज दिया। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि ट्रक को सीज कर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रक नंबर के आधार पर पशु तस्करों की जानकारी जुटाई जाएगी।


घटना-2
13 प्रतिबंधित पशुओं सहित एक पकड़ा, छह नामजद
हजारा। गश्त के दौरान पुलिस ने नेपाल से तस्करी कर लाए जा रहे 13 पशुओं को घाट से पार करने का प्रयास करते पकड़ लिया। मौके से एक पशु तस्कर को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। एसओ भुवनेश गौतम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कबीरगंज के पास शारदा नदी घाट पर छापा मारा गया। यहां नेपाल से तस्करी कर लाए गए 13 पशु सहित एक आरोपी को पकड़ा है। पकड़े गए युवक ने अपना नाम नहरौसा निवासी आजाद बताया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। एसओ ने बताया कि नेपाल से लाने के बाद पशुओं को घाट से पार करने की तैयारी थी। यह पशु नेपाल से शेरपुरकलां ले जाए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ चल रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आजाद के अलावा घाट संचालक शकील, घाट मुंशी तौफीक रजा, इश्त्यिाक, जान मोहम्मद, शान मोहम्मद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed