{"_id":"c146c2f101c4f300e1bb0a5b156a9273","slug":"tractor-trolley-crushed-by-the-death-of-the-elderly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भरे टैक्टर-ट्राली से कुचलकर बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन्ना भरे टैक्टर-ट्राली से कुचलकर बुजुर्ग की मौत
पीलीभीत।
Updated Wed, 06 Jan 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर हाइवे पर गांव कैंच के पास एक साइकिल सवार को रौंदते हुए गन्ना
विज्ञापन
भरी ट्रैक्टर ट्राली खाई में पलट गई। इससे ट्रैक्टर से दबकर 65 वर्षीय
बुजुर्ग रामदुलारे की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर
जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भिजवाया है।
गांव मीरापुर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग रामदुलारे सब्जी बेंचकर अपना परिवार चलाते है। मंगलवार को वह पूरनपुर हाइवे पर साइकिल से सब्जी बेचकर घर लौट रहे थे। गांव कैंच के पास नहर की पुलिया से कुछ दूर पर पीछे से आ रहे गन्ना भरे ओवर लोड ट्रैक्टर ट्राली ने रामदुलारे को रौंद दिया। दुर्घटना होते ही ट्रैक्टर चालक संतुलन खो बैठा और ट्राली समेत ट्रैक्टर खाई में पलट गया।
इससे ट्रैक्टर के नीचे दबने से साइकिल टूटी गई और रामदुलारे की मौत हो गई। दुर्घटना होते ही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवा दिया है।