फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tractor-trolley bus collision killed by a death, 14 injured

ट्रैक्टर-ट्रॉली में बस ने मारी टक्कर, एक की मौत, 14 घायल

Sun, 18 Sep 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 18 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley bus collision killed by a death, 14 injured
ट्रैक्टर-ट्रॉली में बस ने मारी टक्कर, एक की मौत, - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
माधोटांडा रोड पर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से आ रही प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली सवार एक अधेड़ की मौत हो गई और 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम और सीओ सिटी फ़ोर्स के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और जानकारी जुटाई। डीएम ने अस्पताल प्रशासन से घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

 रविवार देर शाम गजरौला के सिरसा सरदाह गांव से करीब 35 लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर रामलीला मैदान में लगे गणेश चौथ मेला आ रहे थे। रास्ते में देवीपुरा और सड़ा गांव के पास ट्राली को सड़क किनारे रोक लघुशंका करने लगे। इस दौरान पीछे से आ रही प्राइवेट बस ने  ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली सवार 45 वर्षीय हीरालाल की मौत हो गई। नेमचंद ( 19), विजयपाल (13), रामलखन (17), अशोक (38), सोनी (18), नन्हीं देवी (30), तेज प्रताप (23), नरेश (20), योगेश (21), सुखलता (25), खुशी (एक साल), नत्थोदवी (35), राजीव (18) और ज्योति (17) घायल हो गए। इसके अलावा एक अज्ञात युवक भी घायल हुआ है। इसको बस का परिचालक बताया जा रहा है, लेकिन बेहोशी की हालत में होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। सभी को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भर्ती में कराया गया है। सूचना पर डीएम मासूम अली सरवर, सीओ निर्मल विष्ट फोर्स संग पहुंचे। घायलों की जानकारी की और भीड़ को शांत कराया। राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने लखनऊ से दूरभाष पर घटना को लेकर दुख जताया है। उन्होंने प्रतिनिधि के तौर पर एसएस भदौरिया को अस्पताल भेजकर घायलों का हाल जाना। साथ ही अस्पताल प्रशासन को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। बीजेपी नेता दीपक अग्रवाल ने हादसे को लेकर डॉक्टरों से बात की। मृतक हीरालाल के 6 बच्चे हैं। सभी अविवाहित है। जिलाधिकारी मासूम अली सरवर ने मृतक के परिवारवालों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने मृतक परिवार को हर संभव सहायता दिलवाने का भी आश्वासन दिया। सीएमएस को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed