{"_id":"3378a3d553f392eb22d63e9cca785c7c","slug":"tndola-the-two-sides-clash-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टंडोला में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टंडोला में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग
Purnpur
Updated Sun, 30 Aug 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव टंडोला में नफाकत अली और लईक खां पक्ष में मामूली बात को लेकर हुए विवाद पर पहले मारपीट और बाद में फायरिंग हुई। इस घटना में दोनों पक्षों की दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों में चार को छर्रे लगे हैं। पुलिस ने क्रास रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
घटना शनिवार देरशाम की है। गांव निवासी नफाकत अली और लईक में मामूली बात को लेकर पहले कहा सुनी हुई। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट होने लगी। बाद में फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग में एक पक्ष से नफाकत, उसका भाई शादाब और भतीजा हामिद जबकि दूसरे पक्ष के लईक की बहन बन्नो छर्रे लगने से जबकि लईक व उसकी पत्नी शकीना मारपीट में घायल हो गई।
विज्ञापन
नफाकत का आरोप है कि रंजिशन गाली-गलौज कर उससे मारपीट की गई। शिकायत करने बाइक से भाई और भतीजे के साथ कोतवाली जा रहा था। रास्ते मेें घेर कर आरोपियों ने जानलेवा हमला कर मारपीट कर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में वे तीनों छर्रे लगने से घायल हो गए। वहीं लईक का आरोप है कि गांव के मल्लू, कल्लू खां और रऊफ खां प्रतिबंधित पशुओं के वध का धंधा करते है। उस पर भी धंधा करने का दबाव बनाते हैं। विरोध पर उसकी दुकान के सामने आरोपियों ने मारपीट शुरू कर फायरिंग की। फायरिंग मेें उसकी बहन बन्नो छर्रे लगने से जबकि मारपीट में वह और उसकी मां घायल हुईं।
विज्ञापन
पुलिस ने नफाकत अली की ओर से गांव निवासी शकील खां, लईक खां, बाबू खां के खिलाफ जबकि लईक खां की ओर से मल्लू खां, कल्लू खां, रऊफ खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि दोनों एक दूसरे के कारोबार को लेकर टिप्पणी करते हैं। इसको लेकर विवाद बढने पर मारपीट और फायरिंग हुई है।