फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger farmer made farmer farmed

खेत पर गए किसान को बाघ ने बनाया निवाला

Mon, 07 Aug 2017 10:45 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Mon, 07 Aug 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Tiger farmer made farmer farmed
राोते ‌िबबिलख्‍ाते प‌िररिवार के लाोग

विज्ञापन
जिले में बाघ की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को अडौली गांव में खेत में खाद डाल रहे डगा गांव के किसान तसलीम अहमद को बाघ ने निवाला बना लिया। घटना के बाद वन विभाग के अधिकारियों के मौके पर न पहुंचने से गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पिछले नौ महीनों में बाघ का यह 16वां शिकार है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम डगा के रहने वाले अब्दुल मजीद के पुत्र तसलीम अहमद (28) ने अडौली गांव निवासी भीमसेन का धान का खेत बंटाई पर ले रखा है। सोमवार को सुबह तसलीम खेत में खाद डालने के लिए साइकिल से अडौली गए थे। दोपहर तक घर न पहुंचने पर तसलीम की पत्नी रेशमा बेगम ने खेत मालिक भीमसेन के भाई रामचंद्र को फोन कर इसकी सूचना दी। इस पर ग्रामीणों के साथ रामचंद्र ने खेत पर जाकर तसलीम को तलाशा। वहां उसकी साइकिल और चप्पलें मिलीं। फिर नजदीक के गन्ने के खेत में खून पड़ा मिला।
विज्ञापन

अनहोनी की आशंका के चलते ग्रामीणों ने फोन करके परिवार वालों को भी बुला लिया। ग्रामीण इकट्ठे होकर गन्ने के खेत की ओर बढ़े तो उन्हें बाघ निकलकर भागता दिखाई दिया। खेत के अंदर जाकर देखा तो तसलीम का अधखाया शव मिला। अनुमान है कि तसलीम को हमला करने के बाद बाघ खींचकर इस खेत में ले गया होगा। मामले की सूचना पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। अमरिया एसओ एमएस विष्ट, जहानाबाद एसएचओ रविंद्र वर्मा, यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों के मौके पर न आने पर भीड़ भड़क गई और अडौली-अमखिड़िया रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एसडीएम पूर्णिमा सिंह ने ग्रामीणों को हरसंभव मदद का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर अमरिया पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

किसान के परिवार को पांच लाख की सहायता
एसडीएम सदर पूर्णिमा सिंह ने कहा कि वे खुद मौके पर गई थीं।  बाद में वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। पीड़ित परिवार को किसान दुर्घटना बीमा के तहत पांच लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। इसके अलावा वन विभाग की ओर से भी हरसंभव मदद दिलाई जाएगी। ग्रामीणों ने घटनास्थल से चार सौ मीटर दूर एक बाग में बाघ के छुपने की आशंका जताई है। एसडीएम ने बताया कि बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग पिंजरे लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed