{"_id":"d190f714fc1819b097c9357f2052e981","slug":"they-heard-about-the-train-robbery-grp-swollen-limbs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में लूट की बात सुनकर जीआरपी के फूले हाथ पांव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में लूट की बात सुनकर जीआरपी के फूले हाथ पांव
पीलीभीत।
Updated Sat, 13 Jun 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चलती ट्रेन में एक यात्री ने कुछ लोगों द्वारा लूटपाट करने व दो यात्रियों
विज्ञापन
के अपहरण करने की सूचना जीआरपी कंट्रोल को दी गई। सूचना पर जीआरपी के हाथ
पांव फूल गए। जांच में मामला सीट को लेकर विवाद होना पाया गया।
मामला पीलीभीत-शाहजहांपुर रेल मार्ग पर जिंदपुरा हाल्ट के समीप का है। शुक्रवार शाम को एक यात्री ने जीआरपी कंट्रोल को चलती ट्रेन में कुछ लोगों द्वारा लूटपाट करने और दो यात्रियों के अपहरण होने की सूचना दी। कंट्रोल द्वारा यह सूचना तत्काल जीआरपी थाने को दी गई। सूचना मिलते ही जीआरपी के हाथ पांव फूल गए। फौरन ही ट्रेन में चल रहे जीआरपी स्क्वायड को सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी स्क्वायड बोगी में जा पहुंचा। एसओ जीआरपी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वहां जांच में मामला झूठ पाया गया। ट्रेन में सीट को लेकर कुछ यात्रियों में विवाद हो गया था। यात्री को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।