{"_id":"58f3a50c4f1c1be55c4707c2","slug":"the-young-man-entered-the-house-and-raped-the-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने घर में घुसकर महिला से किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने घर में घुसकर महिला से किया रेप
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 16 Apr 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
घर में अकेली मजदूर की पत्नी से गांव के एक युवक ने बलात्कार किया। शिकायत करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को उसके पति बच्चों को घुमाने ले गए थे। दोपहर करीब दो बजे उसके घर में गांव का खेमकरन घुस आया और उसे जबरन खींचकर कमरे में ले गया। कमरे में उसे महिला से रेप किया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने पिटाई कर दी। महिला के शोर मचाने पर भीड़ जमा होने के डर से आरोपी धमकी देकर भाग गया। पति के घर लौटने पर महिला ने घटना की जानकारी दी। शनिवार देर शाम घटना की तहरीर पुलिस को दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी खेमकरन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन