फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The victims , including two young men killed Jhrkhuran

जहरखुरान के शिकार युवक समेत दो की मौत

Thu, 05 Nov 2015 11:13 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Thu, 05 Nov 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन

नशे की हालत में बहन के घर पहुंचे कोतवाली बीसलपुर के गांव अर्जुनपुर निवासी 35 वर्षीय सत्यपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घर वालों ने अज्ञात लोगों पर शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाने की आशंका जताई है। उधर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बेहोशी की हालत में मिले जहरखुरान गिरोह के शिकार 38 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन

कोतवाली बीसलपुर के गांव अर्जुनपुर निवासी सत्यपाल हरिद्वार में स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। घरवालों ने बताया कि बुधवार को वह वापस घर आ रहा था। शाम करीब पांच बजे वह नशे की हालत में बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद कॉलोनी में रहने वाली अपनी बहन रामबाला के घर पहुंचा। उसकी हालत देख बहन और परिवार वालों के होश उड़ गए।
विज्ञापन

रामबाला ने उससे जब पूछा तो वह सिर्फ इतना बता सका कि उसे कुछ पिला दिया गया है। घर वाले आनन-फानन में सत्यपाल को सीएचसी ले गए। डॉक्टरों के रेफर करने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी गंगा देवी ने आशंका जताई कि शराब में जहर मिलाकर किसी ने पति को पिला दिया। इससे उनकी मौत हो गई। घटना की तहरीर अभी पुलिस को नहीं दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 उधर आरपीएफ पीलीभीत ने प्लेटफार्म संख्या तीन पर बेहोशी की हालत में पड़े मिले अज्ञात युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी देर रात मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आरपीएफ ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed