फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The unconscious teenager lover with family

घरवालों को बेहोश कर प्रेमी संग गई किशोरी

Sun, 05 Jun 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 05 Jun 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी के  कहने पर एक किशोरी ने अपने घरवालों को नशीली दवा देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद घर में रखे जेवर-नकदी लेकर प्रेमी के  साथ चली गई। होश आने पर उसके परिवारवालों ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। 
विज्ञापन

क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी सत्रह वर्षीय पुत्री को गांव का एक युवक आए दिन उनके के खिलाफ भड़काता था। आरोप है कि शुक्रवार रात उसके कहने पर पुत्री ने उन लोगों को खाने के साथ नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद घर में रखे पचास हजार रुपये के जेवर और आठ हजार रुपये नकद लेकर उसके साथ चली गई। दूसरे दिन सुबह होश आने पर परिवारवालों को घटना का पता लगा। पीड़िता ने युवक से बेटी को जान का खतरा जताते हुए उसे ढूंढने की मांग की है। एसओ इंद्र कुमार ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग का है। बाहरी जिलों में भी पुलिस की टीमें भेजी गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed