फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The three properties worth thousands of charred ashes animal alive

अग्निकांड में तीन पशु जिंदा जले हजारों रुपये की संपत्ति राख

Tue, 05 May 2015 12:04 AM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
पूरनपुर/पीलीभीत। Updated Tue, 05 May 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
गांव श्रीनगर में रात को छह घरों में और संडई में एक पशुशाला में आग लगने से नगदी, जेवरात सहित हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग में घिरने से तीन पशुओं की जलकर मौत हो गई। जबकि चार पशु झुलस गए। घरों में आग लगने पर गांव श्रीनगर निवासी रामभजन की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर एक व्यक्ति की लापरवाही से आग लगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जोगराजपुर। गांव श्रीनगर में सोमवार को अपराह्न करीब तीन बजे छत्रपाल के घर आग लगी। आग ने उसके पड़ोसी रामभजन, धर्मेंद्र, जितेंद्र, अमित, ओमप्रकाश के घरों को चपेट में ले लिया। रामचंद्र के घर आग से पांच हजार रुपये की नगदी, पुत्री पुष्पा के हजारों रुपये के जेवरात, चारपाई, बिस्तर, कपड़े आदि हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जितेंद्र, धर्मेंद्र, अमित संगे भाईयों के घर आग से तीस हजार रुपये की नगदी, जेवरात, कपड़े आदि हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख  हो र्गई। ओम प्रकाश के घर कपड़ा, चारपाई आदि हजारों रुपये की संपत्ति जबकि छत्रपाल के घर झोपड़ी आदि जलकर नष्ट हो गई। रामभजन की पत्नी रामवती ने पुलिस को तहरीर देकर छत्रपाल की लापरवाही से आग लगने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शाहगढ़। गांव संडई निवासी यामीन की पशुशाला मेें रात करीब दस बजे अचानक आग लग गई। आग में घिरने से उसकी दो भैंस, एक बकरी की की जल कर मौत हो गई। जबकि एक भैंस और दो पड्डी झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed