फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The threats to the Union Minister Maneka PRO

केंद्रीय मंत्री मेनका के पीआरओ को मिली धमकी

Thu, 04 Aug 2016 11:14 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Aug 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
 केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के पीआरओ को अज्ञात युवक ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। जल्द पीलीभीत न छोड़ने पर अंजाम भुगतने की बात कही। पूछने पर आरोपी ने एसपी के यहां से बोलने की बात कहकर फोन काट दिया। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने मामले में मोबाइल नंबर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के पीआरओ अश्वनी अग्रवाल ने बताया कि बुधवार रात करीब 11.20 बजे एक अंजान नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल आई। फोन रिसीव करते ही दूसरी ओर से बोल रहे युवक ने गालीगलौज शुरू कर दी। जिले से जल्द बाहर न जाने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। पूछने पर युवक ने बताया कि वह एसपी के यहां से बोल रहा है और फोन काट दिया। रात में ही सुनगढ़ी पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल पर काल की, लेकिन नंबर स्विच ऑफ मिला। पीआरओ को धमकी मिलने की जानकारी लगते ही केंद्रीय मंत्री के समर्थक जमा हो गए। गुरुवार सुबह जिला प्रवक्ता एमआर मलिक समेत तमाम लोग एसपी से मिले। एसपी के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

000
केंद्रीय मंत्री के पीआरओ की तहरीर के आधार पर सुनगढ़ी थाने में मोबाइल नंबर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी जल्द पकड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुनिराज जी., एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed