फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The rape victim degrees relative

पीड़ित बच्ची बोली रिश्तेदार ने किया रेप

Tue, 29 Mar 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो  पीलीभीत।
ब्यूरो  पीलीभीत। Updated Tue, 29 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
The rape victim degrees relative
बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो
- इस खुलासे के बाद घर वालों का कार्रवाई से इंकार 
विज्ञापन

- पुलिस अब मामले में दाखिल करेगी क्लोजर रिपोर्ट

शहर कोतवाली के एक मोहल्ले की सात वर्षीय बच्ची के साथ उसके एक रिश्तेदार ने ही अपने घर में दुराचार किया था। इसका खुलासा बच्ची ने कोर्ट में दिए गए अपने बयानों में किया है। इसके बाद परिवार वालों ने कार्रवाई से मना कर दिया है। शहर कोतवाली पुलिस अब इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने की तैयारी कर रही है।

बता दें कि महीने भर पहले शहर के एक मोहल्ले की सात वर्षीय बच्ची शाम के वक्त अपने घर से नाना के घर जा रही थी। रास्ते में किसी ने उसे दबोच लिया और रेप किया था। बालिका की हालत बिगड़ने पर परिवार वालों ने उसे बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने बालिका के पिता की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बच्ची के घर वालों का कहना था कि उसके साथ नकटादाना रोड पार कर नदी के किनारे ले जाकर रेप किया गया था। पुलिस ने बच्ची के स्वस्थ होकर घर पहुंचने पर उसके बयान लिए। इसके बाद कोर्ट में भी बच्ची के बयान कराए। शहर कोतवाल बीके गौतम ने बताया कि बालिका ने कोर्ट में अपने बयानों में मोहल्ले के ही एक रिश्तेदार के घर एक लड़के द्वारा बलात्कार करने का खुलासा किया। परिवार के लोगों ने अब इस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में शीघ्र ही एफआर लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed