फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The history-punk Young man beaten, fury

हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने  युवक को पीटा, रोष

Mon, 02 May 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Mon, 02 May 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
- शहर के एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने मोहल्ला देशनगर निवासी मोहसिल की पिटाई कर दी। इससे लोगों में नाराजगी है। शहर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की ओर से हिस्ट्रीशीटर मिंटू मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मोहल्ला देशनगर निवासी मोहसिल ने बताया कि वह रविवार की शाम को कोतवाली के मोहल्ला शेर मोहम्मद में स्थित एक धार्मिक स्थल के गेट पर बैठा हुआ था। इसी बीच शहर के चरक का कुआं निवासी हिस्ट्रीशीटर मिंटू मिश्रा वहां पहुंच गया और बेवजह उसकी पिटाई कर दी। उसने धार्मिक स्थल के अंदर जाकर अपनी जान बचाई। शोर शराबा होने पर जब तमाम लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। किसी ने घटना की सूचना एसपी को दी। एसपी के निर्देश पर सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतुल प्रधान फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और आक्रोषित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने पर ऐहतियातन मौके पर कुछ देर के लिए फोर्स को भी तैनात कर दिया गया। शहर कोतवाल बीके गौतम ने बताया कि पीड़ित की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शहर कोतवाल ने बताया कि आरोपी मिंटू मिश्रा पर सुनगढ़ी, कोतवाली के अलावा प्रेम नगर (बरेली) थाने पर लूट, मारपीट, हत्या व हत्या प्रयास समेत करीब 20 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed