{"_id":"57278cc54f1c1b63705cd979","slug":"the-history-punk-young-man-beaten-fury","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने युवक को पीटा, रोष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने युवक को पीटा, रोष
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Mon, 02 May 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- शहर के एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने मोहल्ला देशनगर निवासी मोहसिल की पिटाई कर दी। इससे लोगों में नाराजगी है। शहर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की ओर से हिस्ट्रीशीटर मिंटू मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला देशनगर निवासी मोहसिल ने बताया कि वह रविवार की शाम को कोतवाली के मोहल्ला शेर मोहम्मद में स्थित एक धार्मिक स्थल के गेट पर बैठा हुआ था। इसी बीच शहर के चरक का कुआं निवासी हिस्ट्रीशीटर मिंटू मिश्रा वहां पहुंच गया और बेवजह उसकी पिटाई कर दी। उसने धार्मिक स्थल के अंदर जाकर अपनी जान बचाई। शोर शराबा होने पर जब तमाम लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। किसी ने घटना की सूचना एसपी को दी। एसपी के निर्देश पर सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतुल प्रधान फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और आक्रोषित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने पर ऐहतियातन मौके पर कुछ देर के लिए फोर्स को भी तैनात कर दिया गया। शहर कोतवाल बीके गौतम ने बताया कि पीड़ित की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शहर कोतवाल ने बताया कि आरोपी मिंटू मिश्रा पर सुनगढ़ी, कोतवाली के अलावा प्रेम नगर (बरेली) थाने पर लूट, मारपीट, हत्या व हत्या प्रयास समेत करीब 20 मुकदमे दर्ज हैं।