{"_id":"57bc8e1d4f1c1bcc59d4f95a","slug":"the-five-year-old-girl-raped-dalit","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल की दलित बच्ची से दुष्कर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच साल की दलित बच्ची से दुष्कर्म
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताऊ और दादी के साथ खेत पर भूसा लेने गई पांच साल की दलित किशोरी को गांव का एक युवक पास के बाग में बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब आधे घंटे बाद किशोरी खून से लथपथ हालत में रोती बिलखती निकलती दिखाई दी तो गांववालों को घटना का पता लगा। पुलिस ने पिता की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी गांव का ही अठारह साल का पीड़ित परिवार का परिचित युवक बताया जा रहा है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक दलित व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार शाम को उसकी पांच वर्षीय बेटी अपने ताऊ और दादी के साथ खेत पर भूसा लेने गई थी। प्यास लगने पर बच्ची पास के एक नल पर पानी पीने गई। इस बीच गांव का ही लाल सिंह उसे बहला फुसलाकर पास के एक बाग में ले गया। दरिंदगी दिखाते हुए आरोपी ने बच्ची से रेप किया और भाग निकला। आधे घंटे बाद किशोरी बाग से रोती हुई निकली। बच्ची खून से लथपथ थी। गांव के लोगों से सूचना मिलने पर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। बच्ची को थाने ले जाकर मामले की शिकायत की गई। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जिसके बाद तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की गई। एसओ रेहान खां ने बताया कि बच्ची से रेप करने के आरोप में तहरीर के आधार पर लाल सिंह के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल कराया गया है। प्रारंभिक जांच में बच्ची से रेप की पुष्टि हुई है।