{"_id":"852cf0cda346d4afed756c0638d2fc7b","slug":"the-fire-was-moving-car-the-shola-stirred-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार बनी आग का शोला, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती कार बनी आग का शोला, हड़कंप
पीलीभीत
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
माधोटांडा रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के समीप चलती कार में अचानक आग लग गई, जिससे कार शोला बन गई। कार सवारों ने बमुश्किल उतरकर जान बचाई। फायर ब्रिगेड की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही कार जलकर नष्ट हो गई। हादसे से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
घटना मंगलवार शाम करीब साढ़े नौ बजे की है। मोहल्ला जायसवाल कॉलोनी निवासी विकास कश्यप अपने मित्र मोहल्ला निवासी महेश, पंकज के साथ माधोटांडा रोड पर एक टाकीज के समीप अपने मित्र से मिलकर कार से घर लौट रहे थे। इस दौरान टाकीज के समीप चलती कार में अचानक आग लग गई। कार से उठी लपटों से सड़क पर हड़कंप मच गया। कार सवारों ने आनन-फानन में बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इस दौरान आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। तमाम लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचती इससे पहले ही कार जलकर नष्ट हो चुकी थी।