फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The farmer 's suicide hanged !

युवा किसान ने फांसी लगा की खुदकुशी!

Fri, 01 May 2015 11:55 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
पूरनपुर/पीलीभीत। Updated Fri, 01 May 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
ओला व बारिश से  बर्बाद हुई चार बीघा गेहूं की फसल के सदमे को बर्दाश्त न कर पाने पर एक युवा किसान ने अपने घर में फांसी लगा खुदकुशी कर ली। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


गांव मुजफ्फर नगर निवासी गुड्डू (32) पुत्र नन्हें की गांव में चार बीघा खुद की जमीन है। जिसमें उसने गेहूं बोया था। बताया जाता है कि चार दिन पहले उसने अपने गेहूं की गहाई कराई तो उसमे मात्र एक क्विंटल गेहूं निकला। इतना कम गेहूं निकला देख गुड्डू सदमे में आ गया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि बुधवार की रात परिवार का खर्चा कैसे चलेगा इसको लेकर उसकी परिवार वालों से कहा सुनी हो गई। इसके बाद गुड्डू काफी दुखी हुआ। बताया जाता है कि परिवार वाले जब सो गए तो उसने एक घर में फांसी का फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। परिवार वालों को गुरुवार सुबह इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि इसके बाद परिवार वालों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार वाले हालांकि इस संबंध में अभी चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन गांव में इसकी चर्चा शुक्रवार पूरे दिन  होती रही। तहसीलदार दिग्विजय सिंह व कोतवाल धर्मपाल सिंह ने किसी किसान की फांसी लगा कर आत्महत्या करने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed