{"_id":"05b7e5959690cc64c88b9c15a39873d1","slug":"the-death-of-the-injured-youth-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल युवक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
न्यूरिया/पीलीभीत।
Updated Wed, 08 Apr 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर हाइवे पर ग्राम औरिया के पास कार की टक्कर से मंगलवार की देर शाम
विज्ञापन
घायल हुए गांव मडरिया निवासी 25 वर्षीय अरविंद की बरेली ले जाते समय रास्ते
में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया।
गांव मंडरिया निवासी 25 वर्षीय अरविंद कुमार मंगलवार को थाना गजरौला के गांव पटपरा स्थिति अपनी ससुराल गया था। वापस लौटते समय उसी दिन देर शाम टनकपुर हाइवे पर गांव औरिया के पास सामने से कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी, जिससे वह घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया।
घर वाले उसे बरेली ले जा रहे थे। रास्ते में अरविंद ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। मृतक के पिता रामप्रसाद ने बताया कि साल भर पहले अरविंद की शादी हुई थी। अनबन के कारण पत्नी कुछ दिन बाद मायके चली गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।