फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The bodies of the workers turned KHATIMA

खटीमा के मजदूर का निकला शव

Tue, 31 May 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Tue, 31 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
टनकपुर हाइवे पर टांडा कालोनी के पास मिले अज्ञात शव की शिनाख्त करने में न्यूरिया पुलिस को सफलता मिली है। टांडा कालोनी के एक युवक के जरिए पुलिस ने मृतक के घरवालों का पता लगाया। अज्ञात शव खटीमा के सड़पुरा गांव के मजदूर का निकला है। घरवालों के आने पर पुलिस ने शव की पहचान कराई। 
विज्ञापन

बतादें कि सोमवार सुबह न्यूरिया क्षेत्र में टांडा कालोनी के पास 48 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला था। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए। इस दौरान टांडा कालोनी के एक युवक से पुलिस को मृतक के उत्तराखंड का होने की जानकारी मिली। पुलिस ने तत्काल खटीमा पुलिस से संपर्क किया। इस पर खटीमा क्षेत्र के सड़पुरा गांव  से कई लोग न्यूरिया पहुंचे। पुलिस ने खटीमा से आए लोगों को शव के फोटो दिखाए। काफी देर बाद मृतक की शिनाख्त खटीमा के सड़पुरा के रहने वाले मजदूर बाबूराम पुत्र लालचंद के रूप में हुई। पूछताछ करने पर परिवारीजनों ने बताया कि दो दिन पहले मृतक के बेटे प्रदीप की शादी हुई थी। रविवार को विदा कराने के बाद वह सुबह तड़के घर से टहलने के लिए निकल आया था। इसके बाद से लापता हो गया था। मृतक के तीन बेटियां और चार बेटे है। एसओ दलवीर वर्मा ने बताया कि शव की शिनाख्त होने पर परिवारवालों के सुपुर्द कर दिया गया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed