फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The bag of Richha Sveena Made from gold

रिछा की शवीना के बैग से उड़ाया सोने का हार

Mon, 05 Oct 2015 10:47 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
पूरनपुर/पीलीभीत। Updated Mon, 05 Oct 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
The bag of Richha Sveena Made from gold
चाचा की शादी में आई रिछा के
विज्ञापन
मोहल्ला कुरैशियान निवासी सलीम की पत्नी शवीना के बैग से दो तोला सोने का हार उड़ा दिया गया। शक के आधार पर शेरपुरकलां निवासी टैंपो चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया है।
शवीना ने बताया कि उसका मायका शेरपुरकलां में है। रविवार को रिछा से चाचा कामिल की शादी में शामिल होने को शेरपुरकलां आई थी। पूरनपुर रेलवे स्टेशन से उतरने के बाद टैंपो में  सवार हुई। टैंपो चालक और उसके साथी ने उसे बैग टैंपो की छत पर रखने को कहा। इस पर उसने बैग टैंपो की छत पर रखने से इनकार कर दिया।
शवीना का आरोप है कि चालक और उसके साथी ने जबरिया उसके बैग को टैंपो की छत पर रख दिया। टैंपो चालक का साथी टैंपो पर पीछे लटकर शेरपुर तक गया। आरोप है कि इस दौरान टैंपो चालक के साथी ने बैग से उसका दो तोला बजन का सोने का हार उड़ा दिया। इसकी जानकारी उसे चाचा के घर पहुंचने पर हुई। तब उसने अपने रिश्तेदारों के साथ टैंपो चालक और उसके साथी की तलाश की। टैंपो चालक ने हार अपने साथी के पास होने की जानकारी दी। हार वापस न देने पर टैंपो चालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed