{"_id":"594bd6804f1c1bd2278b4889","slug":"tension-on-playing-loud-speaker-in-religious-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल में लाउड स्पीकर बजाने पर तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धार्मिक स्थल में लाउड स्पीकर बजाने पर तनाव
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक स्थल में लाउड स्पीकर बजाने को लेकर मोहल्ला देवीस्थान में तनाव की स्थिति बन गई। दूसरे पक्ष के लोगों ने इसको नई परंपरा बताते हुए विरोध शुरू कर दिया। दोनों ओर से लोग जमा होना शुरू हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। दोनों पक्षों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। मोहल्ला देवीस्थान के एक धार्मिक स्थल में बृहस्पतिवार को लाउड स्पीकर का प्रयोग किया जा रहा था। जिसको लेकर पास के ही दूसरे पक्ष के लोग जमा होना शुरू हो गए। इसको नई परंपरा बताते हुए विरोध जताना शुरू कर दिया। जबकि धार्मिक स्थल पर मौजूद लोग पहले से लाउड स्पीकर बजाए जाने की बात कह रहे है। इसी को लेकर कहासुनी होने लगी। दोनों अपना पक्ष रखते हुए एक दूसरे को गलत बताने में जुट गए। दोनों ओर से भीड़ जमा होने पर तनाव की स्थिति बनने लगी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर बिलसंडा पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों से बातचीत कर उनका पक्ष सुना। इसके बाद निष्पक्ष एवं परंपरा के अनुसार कार्रवाई करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया गया। एसओ रूम सिंह बघेल ने बताया कि लाउड स्पीकर प्रयोग को लेकर विरोध की स्थिति बनी थी। इसको नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया गया है। मौके पर हालात सामान्य हैं, तनाव की स्थिति नहीं है।
विज्ञापन