फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ten people sell katruya and earth flowers

कटरुआ व धरती के फूल बेचते दस लोग दबोचे

Thu, 06 Jul 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 06 Jul 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Ten people sell katruya and earth flowers
कटरुआ व धरती के फूल बेचते दस लोग दबोचे
टाइगर रिजर्व जंगल से कटरुआ और धरती के फूल बाजार में बिक्री करने वालों पर सामाजिक वानिकी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार को बाजार में कटरुआ और धरती के फूल बेच रहे दस लोगों को पकड़ने के बाद उनका चालान काटकर जुर्माना वसूला गया। टाइगर रिजर्व जंगल में प्रवेश पर पाबंदी के बावजूद जंगल से कटरुआ और धरती के फूल लाकर बाजार में धड़ल्ले से बिक्री किए जा रहे हैं। सामाजिक वानिकी की टीम ने डिप्टी रेंजर आरिफ जमाल के नेतृत्व में पुलिस के साथ छापेमारी की। कार्रवाई से कटरुआ और धरती के फूल की बिक्री कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। कटरुआ और धरती के फूल की बिक्री कर रहे कुछ लोग खिसक गए। हालांकि दस लोगों को कटरुआ और धरती के फूल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। डिप्टी रेंजर आरिफ जमाल ने बताया कि पकड़े गए सभी विक्रेता पूरनपुर के हैं। सभी का चालान काटकर जुर्माना वसूला गया है। साथ ही भविष्य में कभी भी कटरुआ और धरती के फूल की बिक्री न करने की चेतावनी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed