फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Suspicion of illicit relations in wife's murder

अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या

Mon, 26 Oct 2015 11:14 PM IST
Brkedha
Brkedha Updated Mon, 26 Oct 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Suspicion of illicit relations in wife's murder

गांव बहादुरपुर हुक्मी में अवैध संबंधों के शक में पति ने पशुशाला में गोबर उठा रही 38 वर्षीय पत्नी पर बांके से ताबड़तोड़ प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी वहां खड़ी साइकिल लेकर भाग गया। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

बहादुरपुर हुक्मी निवासी नंदकिशोर ने बताया कि वह अपने छोटे भाई के साथ सोमवार की सुबह खेत पर धान काटने गया था। घर पर मां मीना देवी, पिता श्यामसुंदर और 19 वर्षीय बहन अनामिका थी। सुबह करीब सात बजे मां घर के बाहर कुछ दूर बनीं पशुशाला में गोबर उठा रही थीं। इसी बीच पीछे से पिता बांका लेकर वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ प्रहार कर मां को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

करीब पौन घंटे के बाद बहन अनामिका स्कूल जाने के लिए जब साइकिल लेने पशुशाला गई तो देखा कि मां का शव खून से लथपथ पड़ा था। उसके सिर सहित शरीर पर कई जगह बांके लगे थे। पिता की पशुशाला में खड़ी साइकिल भी गायब थी। हादसा देख वह चिल्ला उठी। आसपास के लोग आए तो उन्होंने खेत में भाइयों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। नंदकिशोर के अनुसार पिता को शक था कि उसकी मां के अवैध संबंध गांव के ही एक युवक से थे। इसको लेकर पिता आए दिन मां के साथ मारपीट करते थे और निगरानी करते थे। यह जानकारी उसके बाबा सियाराम को भी थी। एसओ सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पुत्र नंदकिशोर की ओर से हत्यारोपी पिता श्यामसुंदर के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के पति को आशंका थी कि उसके ही परिवार के एक व्यक्ति से पत्नी के अवैध संबंध है। इसी शक के चलते हत्या हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
- जवाहर, एसपी

10 दिन पहले मायके से आई थी मीना
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका मीना देवी के बड़े भाई गांव रंपुरा नत्थू निवासी अनिल कुमार गंगवार ने बताया कि उन्होंने बहन के नाम दो बीघा जमीन कराई थी। पति जमीन को अपने नाम कराने के लिए बहन को मारता-पीटता था। नौ अक्तूबर को बहन मायके आ गई थी। 10 दिन पहले श्यामसुंदर ससुराल आया और विदा करने को कहा। जब विदा से इंकार किया तो उसने नदी में कूदकर जान देने की धमकी दी थी। इस पर बहन उसके साथ ससुराल आ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed