फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Suffer to leave house in new colony

नई बस्ती में मकान खाली कराने को लेकर मारपीट

Thu, 13 Apr 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Thu, 13 Apr 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
- किरायेदार ने मकान मालिक पर लगाया गुंडई का आरोप 
विज्ञापन

- सूचना मिलने पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने जुटाई जानकारी 

नई बस्ती में एक मकान को खाली कराने को लेकर मकान मालिक और किरायेदार में मारपीट हो गई। किरायेदार का आरोप है कि उसने मकान मालिका को 40 हजार रुपये उधार दिए थे। जिसे उसने वापस मांगा था। लौटाने के बजाए मकान मालिक ने घर खाली करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। जिसके बाद मकान मालिक ने साथियों को बुलाकर किरायेदार की पिटाई कर दी। बीच बचाव करने पर उसके परिवार वालों से भी हाथापाई की गई। किरायेदार ने आरोपी मकान मालिक की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

मूलरूप से मोहल्ला तुलाराम के रहने वाले छेदालाल ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ पिछले छह साल से मोहल्ला नई बस्ती में किराए के मकान में रह रहे हैं। करीब चार साल पहले मकान मालिक ने अपनी मां की बीमारी के इलाज के लिए उनसे 40 हजार रुपये उधार लिए थे। जिनको अभी तक वापस नहीं किया गया है। पीड़ित का आरोप है कि उधार दिए रुपये वापस मांगने पर मकान मालिक ने कमरा खाली करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। बुधवार रात आरोप है कि मकान मालिक अपने साथियों संग नशे की हालत में आ गया। जिसके बाद मकान खाली कराने को लेकर गाली गलौच शुरू कर दी। गाली देने से इनकार करने पर आरोपियों ने किराएदार के पूरे परिवार की पिटाई कर दी। इसकी सूचना मिलने पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह ने बताया कि किराएदार ने मकान पर 40 हजार रुपये जमा होने की बात कही है। लिखित में तहरीर मांगी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed