{"_id":"3e098ffb26144a2ca2ee0eb51316f871","slug":"sitapur-was-formed-in-planning-the-robbery-ambulances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में बनाई गई थी एंबुलेंस लूट की योजना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीतापुर में बनाई गई थी एंबुलेंस लूट की योजना
Purnpur
Updated Mon, 21 Dec 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंबुलेंस लूट मामले में सोमवार को पुलिस ने एक और बदमाश अमित शुक्ला का गिरफ्तार किया। फरार अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई है। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि लूट की योजना सीतापुर में बनी थी। हुसेनापुर के धीरज ने इसे बिकवाने को कहा था, जिस पर वे हुसेनापुर आए थे और उसे साथ लेकर एंबुलेंस को ठिकाने लगाने जा रहे थे। इसी दौरान धर लिए गए।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि लखीमपुर खीरी के ओयल क्षेत्र का रहने वाला अमित शुक्ला सूर्यकुंड तीर्थ (हरगांव) जिला सीतापुर में अपने नाना के घर रहकर परचून की दुकान चलाता था। पड़ोस में जोशी टोला सराय मित्थू हरगांव निवासी सौरभ मिश्रा की चाय, समोसे की दुकान है। हरगांव के फिरोजपुर निवासी विजयपाल सिंह वैन चालक हैं। तीनों आपस में मित्र हैं। तीनों ने बड़े धंधे की चाहत में वाहन लूट कर बड़ी रकम हासिल करने की योजना बनाई थी। योजना के तहत तीनों ने लखनऊ के थाना बक्सी का तालाब क्षेत्र में पहुंचकर सामने से आई एंबुलेंस को दुर्घटना के घायल होने का बहाना बनाकर रोक लिया और उसमें सवार हो गए और एंबुलेंस लूटकर लेकर चल दिए। एंबुलेंस को ठिकाने लगाने लगाने के लिए उन्होंने मोबाइल पर हुसेनापुर निवासी धीरज अग्निहोत्री से संपर्क किया, जो अमित का मौसेरा भाई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके से भागे अमित शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए दोनों बदमाशों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। फरार सौरभ मिश्रा और विजपाल सिंह को पकड़ने के लिए एसएसआई हरीराम त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी पुलिस
इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि धीरज अग्निहोत्री का आपराधिक इतिहास नहीं है। अन्य तीनों के आपराधिक रिकार्ड के लिए सीतापुर पुलिस से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
कबाड़खानों पर चलेगा चेकिंग अभियान
बदमाशों के मुताबिक एंबुलेंस को कबाड़ में बेचने की योजना थी। अब नगर और आसपास के कबाड़खानों पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। चेकिंग में चोरी का सामान मिलने पर कबाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।