फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Separately, Harish Firing, Kishore Ghali

सिपाही ने तमंचे से की हर्ष फायरिंग, किशोर घायल

Tue, 27 Jun 2017 08:00 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 27 Jun 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
नामकरण संस्कार कार्यक्रम के दौरान एक सिपाही से तमंचे से हर्ष फायरिंग की। इसमें गोली लगने से एक किशोर घायल हो गया। सिपाही अपने दोस्त व शराब कारोबारी के मैनेजर के साथ दावत में पहुंचा था। किशोर के पिता की ओर से मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बिलसंडा कस्बे की मदनमोहन कॉलोनी के रहने वाले धर्मवीर के बेटे का सोमवार को नामकरण संस्कार था। उसी रात दावत का आयोजन रखा गया था। इसमें कॉलोनी के अन्य लोगों की तरह सोमपाल का परिवार भी शामिल हुआ था। देर रात करीब 12 बजे दावत में कस्बे के शराब कारोबारी के मैनेजर सदवीर यादव अपने दोस्त यूपी 100 पर तैनात सिपाही राजेश यादव के साथ पहुंचे थे। आरोप है कि दावत में पहुंचने के समय दोनों नशे की हालत में था। वहां दावत के दौरान जमा भीड़ के बीच रौब झाड़ने के लिए सिपाही राजेश ने खुशी में सदवीर से तमंचा लेकर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली मौके पर मौजूद मदनमोहन कॉलोनी निवासी सोमपाल के 17 वर्षीय बेटे आकाश के हाथ में लगी। इसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। यह देख सिपाही व सदवीर मौके से भाग निकला। परिवारीजन आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंगलवार सुबह परिवार वालों ने आकाश को एक निजी अस्पताल जे जाकर भर्ती कराया। दावत में हर्ष फायरिंग की जानकारी मिलने पर बिलसंडा पुलिस मौके पर पहुंची। घायल के पिता सोमपाल ने सिपाही व उसके दोस्त के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जानलेवा हमला करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयोग तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। परिजनों के मुताबिक हर्ष फायरिंग घायल हुआ आकाश तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा है।
विज्ञापन

नशे की हालत में सिपाही से गोली चल गई थी। सिपाही राजेश यादव व उसके दोस्त सदवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उनके पास घटना में इस्तेमाल किया गया तमंचा बरामद कर लिया है।- रूम सिंह वघेल, एसओ बिलसंडा 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed