फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sarvesh murder police On suspicion of close

सर्वेश हत्याकांड में पुलिस  का शक करीबियों पर

Mon, 09 May 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Mon, 09 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
 बिलसंडा के सर्वेश हत्याकांड के खुलासे पर काम कर रही पुलिस ने अहम् सुराग हाथ लगने का दावा किया है, जिसके बाद अब पुलिस की शक की सुई अब करीबियों पर जाकर ठहर गई है। उधर, मृतक के एक रिश्तेदार ने पुलिस पर जबरन फंसाने की साजिश रचने और बेवजह परेशान करने का भी आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

बता दें कि बिलसंडा थाना क्षेत्र के नवदिया पगार गांव निवासी सर्वेश पुत्र सियाराम 13 मार्च को अचानक गायब हो गया था। करीब तेरह दिन बाद उसका शव शाहजहांपुर जिले के सिघौंली गांव में नहर के पास पड़ा मिला था। घटना के बाद मृतक की मां रूपादेवी ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें दो नामजद आरोपियों पर घर से बुलाकर ले जाने की बात कही गई थी। इसके बाद से पुलिस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए जुटी हुई है। अब लंबे समय बाद पुलिस की ओर से मामले में अहम् सुराग हाथ मिलने का दावा किया गया है। पुलिस का शक एक करीबी पर है, जिनसे पूछताछ के लिए दबिशें दी जा रही हैं। उधर, एक रिश्तेदार पुलिस पर बेवजह परेशान करने और जबरन मामले में फंसाने की साजिश लगने का आरोप लगा रहा है। एक बार एसपी से भी मुलाकात कर इसकी शिकायत की जा चुकी है। एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन के दौरान कुछ मजबूत साक्ष्य पुलिस को मिले हैं। जिन पर काम किया जा रहा है। जल्द हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस किसी को परेशान नहीं कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed