फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sahupara's Saraf had bought Loota Kundal

साहूकारा के सराफ ने खरीदा था लूटा कुंडल

Tue, 16 May 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 16 May 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
 डेढ़ माह पूर्व महिला से लूटा गया कुंडल साहूकारा के एक नामचीन सराफ की दुकान पर बेचा गया था। पुलिस के हत्थे चढ़े लुटेरे ने पूछताछ के दौरान इसकी जानकारी दी। पूछताछ करने पहुंची पुलिस को व्यापारियों के विरोध के कारण आरोपी सराफ को बिना कार्रवाई के बैरंग लौटना पड़ा। शनिवार को मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी शिवदेवी पत्नी छोटेलाल के कान की झुमकी लूटने के आरोपी सलमान अंसारी उर्फ फैजी को सीसीटीवी की मदद से पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी सलमान ने डेढ़ माह पूर्व एक अन्य महिला से कुंडल लूट की वारदात कबूल की थी। पुलिस ने दोनो घटनाओं का खुलासा कर आरोपी सलमान का चालान कर दिया। पुलिस के मुताबिक सलमान ने लूट का कुंडल मोहल्ला साहूकारा के एक सराफा की दुकान पर बेचा था। इसकी जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस सर्राफ की दुकान पर गई। पुलिस के पहुंचने का पता चलने पर व्यापारियों ने इकट्ठे होकर विरोध शुरू कर दिया, पुलिस को बिना कार्रवाई लौटना पड़ा। खास बात यह रही कि अफसर सराफा कारोबारी का नाम सामने आने की बात को भी टाल गए। विवेचना के दौरान सराफ का पता लगाने की बात कही जा रही है। सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बताया कि मामले को लेकर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed