{"_id":"58a876d24f1c1b931ad8583b","slug":"retired-military-personnel-of-the-bank-of-indecency-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड फौजी से बैंक कर्मियों ने की अभद्रता, शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड फौजी से बैंक कर्मियों ने की अभद्रता, शिकायत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 18 Feb 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन से चेकबुक लेने को बैंक के चक्कर लगा रहे रिटायर्ड फौजी से बैंक कर्मियों ने अभद्रता की। इससे आहत फौजी ने मामले की शिकायत एलडीएम एवं अन्य अधिकारियों से की है। मोहल्ला सरायखाम निवासी फरीदउद्दीन ने एलडीएम से की शिकायत में कहा है कि उनका शहर में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य ब्रांच में लगभग 35 वर्ष से बचत खाता चल रहा है। करीब तीन माह पूर्व चेकबुक लेने बैंक गए लेकिन स्टाफ ने उन्हें टरका दिया। तीन माह से लगाकर चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें चेकबुक जारी नहीं की गई। आरोप है कि 17 फरवरी को बेटे के साथ बैंक पहुंचने पर बैंक कर्मचारी आशुतोष ने अन्य सहयोगियों के साथ पहले उससे अभद्रता की और बाद में हाथापाई कर बैंक से बाहर निकाल दिया। इसको लेकर बैंक में काफी देर हंगामा होता रहा। रिटायर फौजी ने मामले की शिकायत एलडीएम एवं अन्य उच्चाधिकारियों से की है। इस बावत जानकारी करने पर एलडीएम मनोहर सिंह जनपांगी ने बताया कि रिटायर फौजी की शिकायत मिली है। बैंक की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई जा रही है। फुटेज की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन