फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Reported police raids on cow slaughter in Amkidia

गोहत्या की सूचना पर अमखिड़िया में पुलिस का छापा

Sat, 18 Feb 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 18 Feb 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
गोहत्या की सूचना पर पुलिस ने अमखिड़िया गांव के एक मकान में दबिश दी। मगर पुलिस के आने की भनक लगने पर आरोपी मौके से भाग गए। शनिवार सुबह जहानाबाद पुलिस को सूचना मिली कि अमखिड़िया गांव निवासी मुन्ने मंसूरी के मकान में गोहत्या की जा रही है। पुलिस के दबिश देने पर गोहत्या के आरोपी मौके से भाग गए। तलाशी लेने पर मकान में दो गोवंशीय पशु और पशुओं को वध करने वाले कई औजार बरामद हुए। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि अमखिड़िया निवासी गोहत्या के आरोपी मुन्ने मंसूरी, मोहम्मद उमर, सहादत, जमीर अहमद व मुन्ना उर्फ कल्लू के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इधर, सुनगढ़ी इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह ने शुक्रवार देर शाम कांशीराम आवास ईदगाह के पास से अमरिया निवासी तसलीम को गोवंशीय पशु के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed