{"_id":"5a9913d068440b1c328a4f6577e1df66","slug":"report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइस मिल के मालिक के खिलाफ दर्ज होगी रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राइस मिल के मालिक के खिलाफ दर्ज होगी रिपोर्ट
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Thu, 18 Dec 2014 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बलवीर सिंह ने कोर्ट में अर्जी दी। बताया कि वीरपाल गुप्ता से वह बीज खरीदता था। 12 सितंबर 14 को गेहूं का बीज खरीदने के लिए उसने वीरपाल को पांच लाख रुपये एडवांस दिए। उसे सैंपल में अच्छा गेहूं दिखाया गया। रुपये लेने के बाद खराब गेहूं दिया गया। जो गेहूं उसने वापस कर दिया। उसने बताया कि गेहूं वापस करने के बाद भी वीरपाल गुप्ता ने उसकी पांच लाख रुपये की रकम वापस नहीं की। रुपये वापस मांगने पर उल्टा उससे पांच लाख की रंगदारी मांगी गई। आरोप है कि 29 नवंबर 14 को वीरपाल अपने साथियों के साथ बलवीर सिंह के कार्यालय में घुस आया और तोड़फोड़ कर पांच लाख रुपये लूट लिए। गालियां और धमकियां दी।
पीड़ित ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सीजेएम अब्दुल कयूम ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए हैैं।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सीजेएम अब्दुल कयूम ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए हैैं।