{"_id":"599c29594f1c1bef168b4731","slug":"relative-behind-jewellery-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीबी ही निकला महिला के जेवर लूटने वाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करीबी ही निकला महिला के जेवर लूटने वाला
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को नशा देकर नकदी और जेवरात लूटने के मामले में एक वीडियो क्लिप के आधार पर परिवारवालों ने आरोपी को धर दबोचा। आरोपी कोई और नहीं बल्कि परिवार का ही एक सदस्य निकला। जिसके बाद गौहनिया चौराहा पर काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच हाईटेक ड्रामा चलता रहा। जिसको लेकर भीड़ लगी रही। हालांकि आरोपी के रिश्तेदार होने के कारण पीड़ित पक्ष भी चुप्पी साध गया।
सुनगढ़ी क्षेत्र के गौहनिया गांव की सुशीला देवी से पिछले दिनों नशा देकर उसके जेवर और नकदी लूट ली गई थी। पूरे मामले में महिला आरोपी के बारे में कुछ बता नहीं पा रही है। इस बीच परिवार वालों ने एक सीसीटीवी फुटेज जुटाई और आरोपी को पहचान लिया। मंगलवार सुबह आरोपी को गौहनिया चौराहा पर परिवारवालों ने पकड़ लिया। इसके बाद पहले तो आरोपी ने खुद के होने से इनकार किया। हार्ट का मरीज बताते हुए जमीन पर लेट काफी ड्रामा किया। इसके बाद भी मामला न निपटने पर उसने जेवर और नकदी वापस करने की बात कहना शुरू कर दिया। चारों ओर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी के करीबी निकलने पर मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने मामला निपटाने का प्रयास शुरू कर दिया। जिसको लेकर परिवारीजनों ने भी घटना पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।