फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Relationship broke sake of dowry

दहेज की खातिर रिश्ता तोड़ा

Sat, 19 Sep 2015 11:27 PM IST
Jhonabad
Jhonabad Updated Sat, 19 Sep 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन

दहेज में बाइक और दो लाख रुपये न दे पाने पर लड़के पक्ष के लोगों ने शादी का रिश्ता तोड़ दिया। पुलिस ने लड़की के भाई की ओर से बरेली के गांव अटंगा चांदपुर निवासी आठ लोगों के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

एक ग्रामीण ने बताया कि उसने 12 जनवरी 2015 को अपनी बहन की शादी का रिश्ता बरेली जिले के थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव अटंगा चांदपुर निवासी इंद्रदेव के साथ तय किया था। 25 मई 2015 को लड़के पक्ष के लोग पल्सर मोटर साइकिल और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। उसने अपनी आर्थिक स्थिति बताकर इतना दहेज देने में असमर्थता जताई। इस पर आरोपी पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया। उसने रिश्तेदारों की पंचायत भी बुलाई, लेकिन समझाने के बावजूद लड़के वाले अपनी जिद पर अड़े रहे और बगैर दहेज की मांग पूरी हुए शादी को राजी नहीं हुए। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने अटंगा चांदपुर निवासी इंद्रदेव, रमेश, यशपाल, सुखेदवी, बेनीराम, भावना और बहेड़ी निवासी वजकुमार, पुष्पेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed