{"_id":"ab2ac3f3eb85621f07cf64083754ff47","slug":"real-niece-caresses-took-luring-elderly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगी भतीजी को बहला फुसला कर ले गया अधेड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सगी भतीजी को बहला फुसला कर ले गया अधेड़
Purnpur
Updated Sat, 29 Aug 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगी भतीजी के साथ गन्ना के खेत मेें छिप कर बैठे अधेड़ की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। आरोपी का पुत्र रिश्तेदारों के सहयोग से अपने आरोपी पिता और आरोपी चचेरी बहन को लेकर कोतवाली पहुंचा। युवती के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में सगे चाचा पर बहन को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया। कोतवाली में भी युवती चाचा के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव की युवती की करीब आठ माह पहले ही शादी दूसरे थाना क्षेत्र में हुई है। युवती का भाई मेहमानी में बहन को चार दिन पहले ही घर लाया था। आरोप है कि उसका सगा चाचा उसकी बहन को बहला फुसला कर 28 अगस्त को ले गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। मामले की जानकारी पर आरोपी अधेड़ का पुत्र और युवती का भाई तलाश में जुटे। शनिवार को गांव धर्मापुर के समीप एक गन्ना के खेत में छिपे बैठे अधेड़ और युवती को लोगों ने शोर-शराबा कर पकड़ लिया और पिटाई की। मौके पर पहुंचे आरोपी के पुत्र और युवती के भाई दोनों को पकड़कर कोतवाली लाए। युवती थाने में भी अपने चाचा के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी। इसको लेकर कोतवाली में दोनों पक्षों की घंटों पंचायत चली। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि युवती के भाई ने पंचायत से मामला निपटा लेने की बात कही है। मामला न निपटने पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
छह बच्चों का बाप है आरोपी
आरोपी की पत्नी ने बताया कि उसकी छह संतानें हैं। इसमें से सबसे बड़े पुत्र और पुत्री की शादी हो चुकी है। उसके पति ने तो पूरे खानदान की नाक ही कटा दी है। अब उसकी शेष बची पुत्रियों के साथ शादी कौन करेगा? यह चिंता उसे सताई जा रही है।
विज्ञापन