फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   rape and postmartam

मोमबत्ती-टार्च की रोशनी में हुआ पीएम

Sun, 08 Mar 2015 10:09 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 08 Mar 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप के बाद बाद जहर देकर हत्या का शिकार हुई किशोरी का पोस्टमार्टम मोमबत्ती व टार्च की रोशनी में किया गया। यही नहीं संबंधित थाने से लेकर जिले के आला पुलिस अधिकारी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट को बताने से कतराते रहे। मृतक किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री का पोस्टमार्टम ठीक 6.15 बजे शुरू किया गया। उस समय पोस्टमार्टम हाउस में लगभग अंधेरा था। पहले एक डाक्टर पोस्टमार्टम कर रहा था। बाद में दो और डाक्टर पहुंचे। मोमबत्ती व टार्च की रोशनी में करीब डेढ़ घंटे तक पोस्टमार्टम चला। उसका आरोप है कि पूछने पर न तो डाक्टरों ने पीएम रिपोर्ट के बारे में कुछ बताया और न ही उसकी कोई रिपोर्ट उसे दी। मृतका के पिता ने यह भी बताया कि वह पढ़ा लिखा नहीं है। सिर्फ अपने किसी तरह हस्ताक्षर बना लेता है। पुलिस वालों ने उससे सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए थे। उसकी पुत्री के साथ गैंगरेप हुआ है, लेकिन पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट में यह बात लिखी है अथवा नहीं यह भी उसे जानकारी नहीं है। यही नहीं उसे लिखी रिपोर्ट की कापी भी पुलिस वालों ने नहीं दी।
विज्ञापन


ये है नियम
सूर्यास्त के बाद जिलाधिकारी की अनुमति से ही पोस्टमार्टम हो सकता है। इसके लिए पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होनी चाहिए साथ ही पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी होनी चाहिए। जबकि इस मामले में ऐसा कुछ भी नहीं किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed