फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Public anger against police in post-mortem

पुलिस के खिलाफ चौकी में लोगों का हंगामा

Tue, 02 May 2017 10:32 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Tue, 02 May 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान युवक की पिटाई के विरोध में एकत्र हुए व्यापारियों व अन्य लोगों ने हंगामा कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। भारी हंगामा की जानकारी पर प्रभारी कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को बमुश्किल शांत किया। व्यापारी नेता हाजी लाडले ने पिटाई के आरोपी में दरोगा का दो दिन में स्थानांतरण न होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन

मोहल्ला साहूकारा (लाइन पार) निवासी मोहम्मद शफी एल्मोनियम के दरवाजा, खिड़की बनाने का कार्य करता है। शफी ने बताया कि सोमवार शाम को नगर चौकी पर वाहन चेकिंग हो रही थी। बाइक से अपने साथी के साथ स्टेशन पुलिस चौकी के समीप पहुंचा। साथी उसे स्टेशन चौकी के समीप उतार कर बाइक लेकर चला गया। आरोप है कि चेकिंग कर रहे दरोगा मनीराम ने शफी को बुलाकर बाइक की जानकारी की। आरोप है कि बाइक दोस्त की होने की जानकारी देने पर दरोगा ने पुलिस चौकी के अंदर उसकी लात-घूसों से पिटाई करनी शुरू कर दी। आरोप है कि मौके पर पहुंचे डायल 100 के पुलिसकर्मियों ने भी उसे पीटा। शोर-शराबा पर बमुश्किल कुछ लोगों ने उसे बचाया। मोहम्मद शफी की पिटाई की भनक पर व्यापारी नेता हाजी लाडले के नेतृत्व मेें पुलिस चौकी पहुंचे लोगों ने हंगामा कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। सूचना पर प्रभारी कोतवाल योगेंद्र कृष्ण नारायण मौके पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा और प्रदर्शन कर रहे लोगों को बमुश्किल शांत किया। व्यापारी नेता हाजी लाडले ने बताया कि मामले की शिकयत एसपी से की है। आरोपी दरोगा के दो दिन में न हटने पर पुलिस के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रभारी कोतवाल योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि मोहम्मद शफी ने तहरीर देकर दरोगा मनीराम पर बेवजह पिटाई करने का आरोप लगाया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर रिपोर्ट एसपी को भेजी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed