फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Prize of five thousand arrested accused Haryana

पांच हजार का इनामी आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

Sat, 16 May 2015 11:15 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sat, 16 May 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Prize of five thousand arrested accused Haryana
हत्या और धोखाधड़ी के मामले में 12 साल से फरार चल रहे थाना गजरौला के गांव
विज्ञापन
पिपरियाकरम निवासी तरसेम सिंह को पुलिस ने पंचकूला (हरियाणा) से गिरफ्तार कर लिया। उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह नाम बदलकर पंचकूला में रहकर मजदूरी कर रहा था।
एसपी जेके शाही ने बताया कि थाना गजरौला क्षेत्र में वर्ष 2000 में हुई एक हत्या के मामले में गांव पिपरियाकरम निवासी तरसेम सिंह जेल गया था। उसने हाईकोर्ट के फर्जी कागजात बनाकर वर्ष 2003 में स्थानीय अदालत से जमानत करा ली थी। अदालत ने जब कागजों का सत्यापन कराया तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। जमानत पर छूटा तरसेम सिंह फरार हो गया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी तरसेम के खिलाफ थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। शासन की ओर से उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। फरार आरोपियों की टॉप टेन सूची में तरसेम सिंह का दूसरे नंबर पर नाम शामिल था। उन्हाेेंने बताया कि उनके निर्देशन में पुलिस की टीम उसे तलाश कर रही थी। इसी बीच आरोपी तरसेम सिंह के राजस्थान के पंचकूला में रहने की जानकारी मिली थी। इस पर प्रभारी निरीक्षक गजरौला अशोक बुद्धप्रिय और एसआई जोखनलाल यादव के नेतृत्व में दो टीमें पंचकूला भेजी गई। शनिवार को टीम उसे गिरफ्तार कर वापस लौट आई। उन्होंने बताया कि वह पंचकूला में अपना नाम बदलकर रह रहा था। गिरफ्तार आरोपी का पुलिस ने शनिवार को चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed