{"_id":"1397372b863c7c639d45989e7702f78e","slug":"pradeep-was-seemingly-killed-by-hanging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगने से हुई थी प्रदीप की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी लगने से हुई थी प्रदीप की मौत
पीलीभीत-बरखेड़ा।
Updated Wed, 13 Jan 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बरखेड़ा के गांव भोपतपुर के प्रदीप की हत्या नहीं हुई थी, बल्कि उसने फांसी लगाई थी। इस बात की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चिकित्सकों ने की है। प्रदीप के पिता ने हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप पांच लोगों पर लगया था।
बता दें कि 11 जनवरी की रात घर के बाहर सो रहे गांव भोपतपुर निवासी 25 वर्षीय प्रदीप भारती का शव एक किलोमीटर दूर स्थित एक बाग में आम के पेड़ से लटकता मिला था। मृतक के पिता राममूर्ति लाल ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया था। उनका कहना था नौ जनवरी को मृतक के छोटे भाई के साथ एक 17 वर्षीय किशोरी भाग गई थी। इससे किशोरी के घर वाले नाराज थे और वह परिवार वालों को ढूंढ रहे थे। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। कार्यवाहक एसओ ओमवीर सिंह राठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत फांसी लगने से होने की पुष्टि की गई है।