फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police statistics Crime Control

आंकड़ों में क्राइम कंट्रोल कर रही पुलिस

Sat, 16 Apr 2016 10:51 PM IST
टीएन अवस्थी पीलीभीत।
टीएन अवस्थी पीलीभीत। Updated Sat, 16 Apr 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Police statistics Crime Control
कानून व्यवस्था में सुधार की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

घटनाओं को छिपाने में मातहतों का साथ दे रहे अफसर 
अफसरों की शह पर लूट की घटना डकार गई जहानाबाद पुलिस

घटनाओं को दर्ज न कर आंकड़ों में क्राइम कंट्रोल करने में जुटी पुलिस भले ही शासन को गुमराह करने में कामयाब हो रही हो, लेकिन वास्तविकता के धरातल पर देखें तो जिले में चोरी, लूट और रोड होल्डप की वारदातें लगातार हो रही हैं। आंकड़ों की इस जादूगरी में एसपी से लेकर सीओ तक मातहतों को साथ दे रहे हैं। जहानाबाद में होमगार्ड के साथ हुई लूट की घटना इसका उदाहरण है।
जिले में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में पुलिस का लूट, डकैती और रोड होल्डप की घटनाओं पर पूरी तरह नियंत्रण हैं। अगर सिर्फ 48 घंटे की बात करें तो जहानाबाद में होमगार्ड के साथ रोड होल्डप और पूरनपुर के मोहल्ला वमनपुरी में दो घरों में लूटपाट की घटना हुईं। गुरुवार देर सायं नवाबगंज से लौट रहे जहानाबाद के मोहल्ला नईबस्ती निवासी होमगार्ड छिद्दू बख्श की बाइक सात-आठ बदमाशों ने कुकरीखेड़ा के पास रोक ली थी। बदमाशों ने छिद्दू और उसके भतीजे की पिटाई कर उनसे पांच हजार की नगदी, मोबाइल लूट लिए थे। बदमाशों की पिटाई से घायल होमगार्ड का चलना-फिरना तक मुश्किल है, लेकिन जहानाबाद पुलिस पूरे मामले को हजम कर गई। यहां तक एसपी से लेकर सीओ तक को घटना की जानकारी नहीं दी। घटना संज्ञान में आने के बाद भी पुलिस अफसर बेपरवाह रहे। अधिकारियों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि पीड़ित होमगार्ड तहरीर ही नहीं दे रहा है। इसी तरह पूरनपुर के मोहल्ला वमनपुरी में दो घरों में हुई लूटपाट की घटना को पुलिस चोरी बता रही है। पुलिस ने दबाव बनाकर पीड़ितों से चोरी की तहरीर भी ले ली है। अधिकारी भी चोरी की घटना मानकर चुप्पी साधे हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब अधिकारी ही लूट जैसी घटना को छिपाने में मातहतों का सहयोग करेंगे, तो भला वारदातें कैसे रुकेंगी।
विज्ञापन


होमगार्ड के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। लूटपाट की बात एसओ ने नहीं बताई है। घटना की तहरीर भी पुलिस को नहीं मिली है। होमगार्ड के तहरीर देने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। पूरनपुर में चोरियां हुईं है। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। जिन घटनाओं की तहरीर आती है, उनकी रिपोर्ट दर्जकर वर्क आउट कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विकास कुमार वैद्य, एएसपी   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed