{"_id":"24d13a25b07730ef1072843751eb965f","slug":"police-fir-in-sports-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने एफआईआर में किया खेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने एफआईआर में किया खेल
Nuria
Updated Sun, 02 Aug 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी को बंधक बनाकर गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने खेल कर दिया। पीड़िता की मां ने पुलिस को पुत्री के साथ गैंगरेप होने की तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज न कर खेल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पीड़िता के साथ शादी न करने पर जान से मार देने की धमकी देने की एनसीआर दर्ज कर अपना पल्ला झाड़ लिया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी 12 वर्षीय पुत्री को उत्तराखंड की कोतवाली कटीमा के गांव बनगवां निवासी छिंदर सिंह तमंचे के बल पर 26 जुलाई को अगवा कर ले गया था और उसे बंधक बनाकर अपने तीन-चार साथियों के साथ गैंगरेप किया। 31 जुलाई को उसकी बेटी किसी तरह से आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और पूरी घटना बताई। शनिवार को माता-पिता के साथ पीड़िता थाने पहुंची और घटना की तहरीर पुलिस को दी थी। पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही। आज पीड़िता की मां दोबारा थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज करने को कहा तो पुलिस ने एफआईआर में खेल कर दिया। पुलिस ने महिला की ओर से आरोपी के खिलाफ बेटी से शादी न करने पर जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने की भी जरूरत नहीं समझी। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़िता व उसके परिवार वालों में रोष है।
विज्ञापन
एसओ दलवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की गई तो मामला प्रेम संबंधों का पाया गया। किशोरी के साथ गैंगरेप होने की बात की पुष्टि नहीं हुई है। महिला ने जो तहरीर दी। उसी के आधार पर एनसीआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
यदि पीड़िता के साथ गैंगरेप हुआ है तो रिपोर्ट दर्ज कर उसका मेडिकल परीक्षण कराना चाहिए था। गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं की गई। इस बात की जांच कराएंगे। -जेके शाही, एसपी