{"_id":"0551b8448222504311e537087a6916b9","slug":"police-failed-to-prevent-the-ax-down-on-crime-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध रोकने में नाकाम रहे एसपी पर गिरी गाज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपराध रोकने में नाकाम रहे एसपी पर गिरी गाज
पीलीभीत
Updated Thu, 03 Sep 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
जिले में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे एसपी जेके शाही को शासन ने हटा दिया है। उन्हें पीलीभीत से हटाकर सीबीसीआईडी लखनऊ भेजा है। सीबीसीआईडी लखनऊ के एसपी जवाहर लाल अब पीलीभीत के नए एसपी होंगे।
29 जनवरी को शासन ने एसपी जेके शाही को पीलीभीत जिले की कमान सौंपी थी। आठ माह के कार्यकाल के दौरान जिले में अपराधों की बाढ़ आ गई। तीन दिनों के भीतर छेड़छाड़ से परेशान दो किशोरियों की मौत हो गई। अपराधों को रोक पाने में नाकाम रहे एसपी जेके शाही को शासने ने स्थानांतरित कर सीबीसीआईडी लखनऊ भेजा है। सीबीसीआईडी लखनऊ के एसपी जवाहर लाल को पीलीभीत का नया एसपी बनाया है। एसपी जेके शाही ने तबादले की पुष्टि की है।