फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police closed the campaign against speculators

सट्टेबाजों के खिलाफ पुलिस का अभियान बंद

Fri, 19 Aug 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Fri, 19 Aug 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Police closed the campaign against speculators
बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सट्टेबाज खुजली के दबिश के दौरान चोटिल होने से पुलिस बैकफुट पर आई
 सट्टेबाजों की धरपकड़ के लिए चल रहा पुलिस का अभियान मुकाम तक पहुंचने से पहले ही दम तोड़ गया है। दबिश के दौरान एक सटोरिए के घायल होने के बाद कोतवाली थाने में हुए हंगामे से पुलिस बैकफुट पर आ गई है। पुलिस अब दबिश देने से घबरा रही है। इसका फायदा उठाकर सट्टेबाज फिर सक्रिय हो गए हैं। 

बता दें कि पिछले दिनों सट्टे के धंधे पर रोक लगाने के लिए सीओ सिटी निर्मल बिष्ट के निर्देशन में सटोरियों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया था। इस दौरान सूची बनाकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की, लेकिन पिछले दिनों एक सटोरिये को पकड़ने के दौरान वह छत से कूदकर घायल हो गया। पुलिस पर यह आरोप लगा कि सटोरिया पिटाई से घायल हुआ है। इस मामले में एक दरोगा पर कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने कोतवाली में हंगामा भी किया। इस मामले की जांच सीओ सिटी कर रहे हैं। इस वाकये का पुलिस के अभियान पर ऐसा असर पड़ा कि अब पुलिस दबिश देने की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रही है। सीओ सिटी ने बताया कि अभियान जारी है। कुछ सटोरियों के दुबारा सक्रिय होने की जानकारी मिली है। उनकी धरपकड़ के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed