{"_id":"8d49801bd72bb8f3462330c1c4029bea","slug":"poisioning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेड में नशीला पदार्थ खिला माल किया पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्रेड में नशीला पदार्थ खिला माल किया पार
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sun, 11 Jan 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव नजीरगंज के छत्रपाल ने बताया कि उसका छोटा भाई बीस वर्षीय हरीप्रकाश दिल्ली की एक फैक्ट्री में काम करता है। शुक्रवार को वह दिल्ली से घर के लिए रोडवेज बस में सवार हुआ था। इसकी जानकारी उसने उसेे मोबाइल पर दी थी। शनिवार की सुबह गांव के पूरनपुर पढ़ने पहुंचे छात्र सेठपाल ने हरीप्रकाश को स्टेशन चौराहा के समीप बेहोशी की हालत में देखा तो जानकारी प्रधान को दी। प्रधान की सूचना पर उसने भाई को सीएचसी में भर्ती कराया। कुछ देर इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे घर ले जाने की सलाह दी।
छत्रपाल ने बताया कि सफर के दौरान जहरखुरानी गिरोह ने उसके भाई को ब्रेड में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और उसके बाद 16 हजार रुपये, दो टेबल फैन, मोबाइल, कपड़े आदि सामान ले गए।
विज्ञापन
छत्रपाल ने बताया कि सफर के दौरान जहरखुरानी गिरोह ने उसके भाई को ब्रेड में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और उसके बाद 16 हजार रुपये, दो टेबल फैन, मोबाइल, कपड़े आदि सामान ले गए।
विज्ञापन