{"_id":"656f10d84b447ae74a1c8a436aa791ce","slug":"overloading-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड़ वाहनों के खिलाफ की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवरलोड़ वाहनों के खिलाफ की कार्रवाई
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Wed, 17 Dec 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी सोनिया सिंह के आदेश पर बुधवार को जिले में गन्ने से भरे ओवरलोड़ ट्रकों व ट्रिपल राइडिंग के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान का असर शहर में तो दिखाई पड़ा, लेकिन देहात क्षेत्रों में इसका असर नहीं पड़ा। शहर में यातायात पुलिस ने 14 ट्रकों का ओवरलोड व ओवर हाइट में चालान किए। दो गन्ना भरे ट्रॉलों और ट्रिपल राइडिंग व कागज न होने पर दो बाइक सीज कीं। इधर, यातायात पुलिस की लिफ्टर क्रेन ने स्टेशन रोड के गैैस चौराहा पर सड़क पर खड़ी कार को उठा लिया और उसे आसाम पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया। एसपी सोनिया सिंह ने बताया कि पुलिस एआरटीओ के साथ संयुक्त अभियान चलाकर ओवरलोड पर रोक लगाएगी।
विज्ञापन