फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   One killed as bike collided with ox

सांड से टकराई बाइक, टेलर की मौत, साथी घायल

Sat, 02 Sep 2017 06:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Sat, 02 Sep 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
One killed as bike collided with ox
victim
टनकपुर हाईवे पर सैदपुर गांव के पास सांड से बाइक टकरा गई। हादसे में नई बस्ती निवासी 21 वर्षीय टेलर राजेश मौर्य की मौत हो गई। जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी शिवकुमार का बेटा राजेश मौर्य टेलर की दुकान करता था। शुक्रवार को वह अपने दोस्त शिवम के साथ उत्तराखंड के खटीमा गया था। देर शाम दोनों काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहे थे। टनकपुर हाईवे पर सैदपुर गांव के पास अचानक रास्ते में सांड आ गया। काफी बचाने का प्रयास किया, लेकिन बाइक सांड से टकरा गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। यहां राजेश की मौत हो गई। कुछ ही देर में सूचना मिलने पर परिवारीजन भी आ गए। जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजेश किस काम को लेकर खटीमा गया था, इसको लेकर परिवारीजन कुछ सही तरीके से नहीं बता पा रहे है। उसके बिना बताए घर से जाने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed